ऐंग्विना जाति के बीजपिटिका सूत्रकृमियों द्वारा उत्पन्न गहरे बूरे विकृत बीज।
Code
संहिता
प्राणिविज्ञान के आधार पर नाम-पद्धति की अंतरराष्ट्रीय नियमावली।
Code of ethics
आचार संहिता, कूट संहिता
वर्गिकीविज्ञ के मार्गदर्शन के लिए प्राणिविज्ञानीय नाम-पद्धति के अंतरराष्ट्रीय कूट के आधार पर की गई सिफारिशें।
Coelome
प्रगुहा
वह यथार्थ देहगुहा जो अंदर और बाहर मध्य जनस्तर से आस्तरित रहती है।
Coelomocyte
प्रगुहाणु
मध्य जनस्तर से उत्पन्न आभासी देह गुहा तरल में पाई जाने वाली कोशिकाएँ।
Coelomyrian
सीलोमाइरिअन
पेशी कोशिका का एक प्रकार जिसमें संकुचनशील रेशे पेशी कोशिका के पार्श्वों तक जाते हैं।
Coenocyte
संकोशिका
भित्ति विभाजन के बिना केंद्रक-विभाजन की पुनरावृत्ति के फलस्वरूप बनने वाली कोशिका की बहुकेंद्रकी अवस्था।
Coenocytic
संकोशिका
(दे. Coenocyte)
Collagen
कोलैजन
प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला वह प्राणि-प्रोटीन जो रेशा ऊतकों का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसमें मुख्यतः ग्लाइसिन, प्रोटीन या हाइड्रॉक्सी प्रोटीन होते हैं।
Collaretter (collaret)
लघुकालर (कालरक) शिरस्य क्षेत्र का पट्टा जैसा क्यूटिकली विस्तार जो आगे से खुलता है।