logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Clutch, split ring
विपाठित वलय ग्राभ
यह एक प्रकार का घर्षण ग्राभ है जिसमें एक विपाठित वलय होती है। जिससे स्लीव के अन्दर कैम या लीवर यंत्रावली द्वरा प्रसारित किया जा सकता है। इस प्रकार के क्लच को मशीन टूल में इस्तेमाल किया जाता है।

Coarse thread
स्थूल चूड़ी / मोटी चूड़ी
सामान्य प्रयोग में आने वाली बड़े अंतराल की पेंच चूड़ी।

Cohesion
संसजन
किसी पिण्ड के विभिन्न कणों के परस्पर परमाण्विक बल से बंधे रहने का गुण धर्म।

Coefficient of contraction (fluid)
संकुचन गुणांक (तरल)
जैट संकोच पर चेट के क्षेत्रफल का विवर के क्षेत्रफल से अनुपात।

Coeffcient of discharge
निस्सरण गुणांक
वास्तविक निस्सरण और सैद्धांतिक निस्सरण के अनुपात को निस्सरण गुणांक कहते हैं।

Cold forging
अताप फोर्जन
अतप्त धातुओं का फोर्जन करना।

Coller friction
कॉलर धर्षण
किसी शॉफ्ट के कॉलर और संस्पर्शी पृष्ण के बीच घर्षण।

Collet chuck
कॉलेट चक
एक शंक्वाकार नलिका जिसके दो - तिहाई भाग में अनुदैर्ध्य झिरी बनी होती है। ऐसे चक को जिसमें इसका प्रयोग होता है, कॉलेट चक कहते हैं।

Combustion
दहन
ऑक्सीजन की उपस्थिति में तरल अथवा ठोस पदर्थ में जलने की वह क्रिया जिसमें ऊष्मा उत्पन्न होती है।

Combustion chamber
दहन कक्ष
अंर्तदहन इंजन के सिलिण्ड शीर्ष में बना हुआ कक्ष जहाँ ईंधन का प्रज्वलन आरम्भ होता है।


logo