logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Buffing
बफकरण
बफ - चक्र या चक्रिका की सहायता से धातु पर पालिश करने की कला या प्रक्रम। बफ - चक्र तर्कु पर आरोपित रहता है और द्रुत गति से घूमता है।

Buffing machine
बफ मशीन
इस मशीन में बफ - चक्र लगा होता है और धातु पर पालिश करने के काम आता है। इसे पालिश बॉब भी कहते हैं।

Built up edge
संसक्त किनारा
औजार के रेक पृष्ठ पर चिपका हुआ छीलन का कुछ भाग। संसक्त किनारा ताप और दाब की विशेष परिस्थितियों में ही बनता है।

Buoyancy
उत्प्लावकता
तरलों में निमज्जित वस्तुओं को उत्प्लावित करने याउठाने की प्रवृति होती है। उनके इस गुण को उत्प्लावकता कहते हैं।

Bumishing
बर्निश करना
किसी सम्पूरित पृष्ठ को बेल्लन द्वारा चिकना करने का प्रक्रम।

Bush bearing
व्यास्तर बेयरिंग
वह सर्पी बेयरिंग, जिसमें निभ्रमी की लम्बाई की अपेक्षा बेयरिंग का व्यास छोटा होता है तथा त्रिज्य अवकाश भी न्यून होता है।

Butt welding
टक्कर वेल्डन
वेल्डन प्रक्रम द्वारा दो भागों को आमने - सामने सपाट अवस्था में रखकर जोड़ना।

By products
उपजात
वह पदार्थ जो प्रक्रमों के दौरान उत्पन्न होते हैं उन्हें बनाया नहीं जाता परन्तु वह भी किसी न किसी कार्य में लिये जाते हैं।


logo