वह कागज जिस पर परीक्षार्थी ने प्रश्नपत्र के उत्तर लिखे हों।
antisocial child
समाज विरोधी बालक
सामाजिक संस्थाओं, रीति-रिवाजों, समाज के नैतिक मूल्यों या मान्यता प्राप्त सामाजिक संबंधों का तिरस्कार करने वाला बालक।
appraisal record
मूल्यांकन अभिलेख
विभिन्न विषयों में छात्र की योग्यता के परिमाण का अभिलेख।
apprehension span
बोध-विस्तार
प्रयोग-सामग्री को कुछ समय देखने के बाद ग्रहण करने का परिमाण। यह सामग्री बहुधा संख्याएं, अक्षर, शब्द या आकृतियाँ होती हैं।
apprentice
शिक्षु
वह व्यक्ति जो किसी व्यवसाय अथवा व्यापार की वास्तविक कार्य स्थिति सीखने के उद्देश्य से काम करके कुशलता प्राप्त करता हो।
apprentice school
शिक्षु विद्यालय
जिन व्यवसायों में कुशलता की जरूरत हो उनमें प्रशिक्षण देने वाला विद्यालय।
apprenticeship
शिक्षुता
किसी व्यापार या व्यवसाय में दक्षता प्राप्त करने के लिए सामान्य रूप से दिया जाने वाला प्रशिक्षण।
apprenticeship education
शिक्षु शिक्षा
किन्हीं निर्धारित शर्तों के अनुसार व्यवसाय या वृत्ति के लिए कौशल सीखना या सिखाना।
apprentice teacher
शिक्षु अध्यापक
स्नातक या स्नातकोत्तर शिक्षा के पश्चात् किसी अध्यापक प्रशिक्षण-संस्थान में शिक्षा पाने वाला छात्र। वह अध्यापक जो अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत पर्यवेक्षकों और प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन में सामान्य अध्यापक का काम करता हो और उसके लिए पारिश्रमिक पाता हो।