जनसंख्या प्राचल (पैरामीटर) का एक ऐसा अनुमान जो अपरिमित प्रतिदर्शों के माध्य मूल्य के बराबर होता है।
Under achiever
अवस्तर उपलब्धक
ऐसा बालक जो अपनी वर्तमान योग्यताओं के अनुरूप अपेक्षित स्तर से कम निष्पादन प्रदर्शित करता है। ऐसा बालक मानसिक रूप से औसत अथवा उच्च बुद्धि का होता है, परन्तु शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक तथा अन्य पर्यावरणी कारकों के कारण उसका निष्पादन कम रहा है।
Under curve
वामावर्त वक्र
हस्तलेखन का ऐसा वक्र जिसमें हस्तलेखन को दाई और से नीचे ले जाकर फिर ऊपर लाया जाता है।
Under Priviledge child
सुविधा वंचित बालक
एक ऐसे पर्यावरण में बढ़ने अथवा रहनेवाला बालक जो उसके पूर्ण मानसिक तथा शारीरिक विकास के लिए अनिवार्य स्थितियां प्रादन नहीं कर पाता।
Undirected interview
अनिदेशित साक्षात्कार
1. साक्षात्कारों तथा समान युक्तियों, तकनीकों अथवा स्थितियों में प्रयुक्त एक पद जिसके अनुसार पूछे गए प्रश्न पहले से निश्चित नहीं होते।
2. साक्षात्कारों तथा समान युक्तियों, तकनीकों अथवा स्थितियों में प्रयुक्त एक पद जिसके अनुसार प्रयोग विषय को अपना उत्तर देने में स्वतंत्रता होती है।
अध्यापक स्व मूल्यांकन प्रक्रिया में प्रयुक्त सूचना के चार वर्गों में से एक वर्ग। वह सूचना जो न तो स्वयं अध्यापक को और न विद्यालयी परिवेश के अन्य व्यक्तियों को ज्ञात होती है। इसकी कभी-कभी पारस्परिक संवाद द्वारा उभरकर सामने आने की संभावना होती है।
UNESCO
यूनेस्को
सन् 1945 में स्थापित एक संस्था जो संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशिष्ट अंग है। यह शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है। इसके कुछ कार्य हैं - विशेषज्ञों के सम्मेलनों तथा बैठकों का आयोजन, परियोजनाओं को सहायता प्रदान करना, अनुरूप अनुसंधान को प्रेरित करना, परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराना तथा तुलनात्मक सूचना सामग्री का प्रकाशन आदि। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों का उत्थान करते हुए विश्व में संघर्ष को दूर करके सहयोग की भावना का विकास करना है।
Uniform recording system
एकरूप अभिलेखन पद्धति
किसी देश, राज्य अथवा किसी विशाल प्रशासनिक इकाई के विद्यालय-जिलों द्वारा अपने प्रयोग के लिए अपनाई गई समरूप रिपोर्टिंग प्रणाली।
Unit organisation
एकक संगठन
1. विद्यालय संगठन का एक प्रकार जिसमें एक व्यक्ति समस्त व्यवस्था का प्रशासक होता है। यह व्यवस्था बहुसंगठन प्रकार से भिन्न होती है जिसमें दो या दो से अधिक समन्वय प्रशासक होते हैं।
2. पाठ्यक्रम के संदर्भ में शिक्षण कार्यक्रम का कार्य-इकाइयों में गठन जैसे विषयवस्तु इकाई, अनुभव इकाई, प्रक्रमण इकाई आदि।
University autonomy
विश्वविद्यालय स्वायत्तता
एक संकल्पना जिसके अनुसार विश्वविद्यालय विद्यार्थियों का चुनाव, छात्रानुशासन के नियम, अध्यापकों की नियुक्ति तथा पदोन्नति, अध्ययन के पाठ्यक्रमों तथा अध्यापक को अपनी भूमिका का समुचित निर्वाह करने में सरकार अथवा वित्त प्रबंधक अभिकरणों के प्रभाव से मुक्त हों। उदाहरणार्थ विधियों का निर्धारण, मूल्यांकन, अनुसंधान के क्षेत्र का चयन करने तथा अपनी समस्याओं के सुलझाने आदि क्रियाओं के विषय में बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के स्वयं ही निर्णय लेते हैं।