विश्वविद्यालय अथवा विद्यालय के अध्यापकों को सेवा की एक निर्धारित अवधि (प्रायः छह वर्ष) पूरा कर लेने पर निश्चित समय (प्रायः एक वर्ष) के लिए मिल सकने वाली सवेतन छुट्टी।
Sainik school
सैनिक विद्यालय
भारतीय सेनाओं में कार्यरत व्यक्तियों के लड़कों के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित आवासीय विद्यालय। ये विद्यालय सैनिक सेवामुखी हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमज़ोर तथा सामाजिक रूप से पिछड़े ग्रामीण परिवारों के बुद्धिमान बच्चों के लिए भी प्रवेश का प्रावधान होता है। ये संस्थाएं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं।
Salary differential
वेतन भेद
किसी विशिष्ट निकषों के आधार पर मुख्यतः विभिन्न संवर्गों के अध्यापकों को दिए जाने वाले वेतन में अंतर। यह निकष अध्यापकों द्वारा प्राप्त शिक्षा की अवधि अथवा डिग्रियां हो सकते हैं।
Same or opposite test
पर्याय-विपर्याय परीक्षण
एक प्रकार का परीक्षण जिसमें प्रयोग विषय को यह बताना होता है कि कुछ दिए हुए शब्द अथवा अभिव्यक्तियों के युग्म समानार्थक हैं अविलोम थवा।
Sampling
प्रतिचयन
किसी विशेष समष्टि का प्रतिनिधित्व करने के लिए उसके एक भाग का चयन करने की प्रक्रिया।
Scenario system
दृश्य विधान प्रणाली
शैक्षिक संस्थाओं के प्रबंध में सुधार लाने की दृष्टि से प्रयुक्त एक पद्धति। इसमें संस्थागत योजनाओं के संबंध में संभाव्य परिणामों एवं परिस्थितियों का विस्तारपूर्वक विश्लेषण एवं वर्णन कर भावी कार्यनीति निर्धारित की जाती है।
School complex
विद्यालय संकुल, विद्यालय कांपलेक्स
भारतीय शिक्षा आयोग द्वारा प्रस्तावित एक संप्रत्यय जिसमें एक सीमित भौगोलिक क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्तर के विद्यालय एक अग्रणीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नेतृत्व में सहकारिता के आधार पर आदान-प्रदान द्वारा शैक्षिक सुविधाओं का उपयोग करते हैं।
आयोग ने यह सुझाव दिया था कि ग्राम के पांच से दस मील के क्षेत्र में एक माध्यमिक विद्यालय, पांच उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 28 निम्न प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था की जा सकती है। प्रत्येक विद्यालय कांपलेक्स में नए सहायक उपकरणों जैसे प्रोजेक्टर, पुस्तकालय, प्रयोगशाला आदि की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
School organisation
विद्यालय संगठन
1. विद्यालय की एक संरचना ढांचा अथवा व्यवस्था जिसके अंतर्गत अध्यापक, छात्र, पर्यवेक्षक तथा अन्य विद्यालय के क्रियाकलापों का संकलन करते हैं।
2. छात्र-अध्यापकों के लिए पाठ्यचर्या में एक अध्ययन विषय।
School population
विद्यालय विद्यार्थी संख्या
1. एक दिए हुए क्षेत्र में स्थित विद्यालय में नामांकित सभी बच्चे ; 2. छात्रों तथा संकाय सहित विद्यालय की संपूर्ण सदस्यता ; और
3. अनिवार्य विद्यालय आयु के सभी बच्चे।
School report
स्कूल रिपोर्ट, विद्यालय प्रतिवेदन
1. प्रधानाध्यापक द्वारा प्रस्तुत विद्यालय के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का विवरण (प्रायः वार्षिक)।
2. किसी बालक की प्रगति का विद्यालय द्वारा माता-पिता को भेजे जाने वाला विवरण।