logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Oblique axis
तिर्यक् अक्ष
निर्देशांक ज्यामिति में वे निर्देश अक्ष जो समकोण पर न कटते हों।

Obstacle sense
बाधा बोध
दृष्टिहीनों में बाधाओं की उपेक्षा करने की योग्यता। इस योग्यता का विकास दृष्टि संवेदना से भिन्न अन्य संवेदनाओं, मुख्य रूप से श्रवण संवेदना पर निर्भर होता है।

Office occupations
दफ्तरी व्याप्तियां, कार्यालय व्याप्तियां
कार्यालय के प्रबंध तथा संचालन से संबंधित पेशे। विशेष रूप से ऐसे व्यवसाय जिन में टंकण, आशुलिपि तथा लेखाकरण के कौशल सम्मिलित होते हैं।

Open air class
मुक्तांगन कक्षा
खुले प्रांगण में लगाई जानेवाली कक्षा जिससे छात्र प्रकृति के निकट रहते हुए अध्ययन कर सके जैसे शांति निकेतन।

Omnibus personality inventory
संग्राही व्यक्तित्व सूची
ऐसी व्यापक व्यक्तित्व प्रश्नमाला, जिसका उद्देश्य व्यक्ति की अधिमान्यताओं, अभिरुचियों, आदतों तथा पसंद-नापसंद आदि के विषय में सूचना प्राप्त करना है। इसका उपयोग निदान तथा मार्गदर्शन के लिए किया जाता है।

One tailed test of significance
एक-पुच्छ सार्थकता परीक्षण
ऐसा सार्थकता परीक्षण जिसमें समूचे वितरण की संभावना सामान्य वितरण वक्र की एक ही दिशा में हो। व्यवहार में यह तभी उपयुक्त होता है जब यह निश्चित हो कि चर का मान यदि बदला भी है तो केवल एक ही दिशा में बदला है जैसे वर्तनी अभ्यास के पूर्व और पश्चात में होनेवाली उपलब्धि-अंतर की सार्थकता जानने के लिए किया गया परीक्षण।

One way booth
एक दिशादर्शी कक्ष
किसी कक्ष में परदा अथवा कांच आदि लगाकर की गई ऐसी व्यवस्था जिसमें प्रेक्षक अथवा प्रयोगकर्ता परदे के दूसरी ओर कार्यरत प्रयोग-विषय को देख सकता है परंतु प्रयोग विषय प्रेक्षक को नहीं देख सकता।

One way mirror
एक दिशादर्शी दृष्टिपट्ट
ऐसा परदा अथवा शीशा जो प्रयोग-विषय की ओर अधिक उज्जवल प्रकाश केंद्रित करता हैं परंतु प्रयोगकर्ता अथवा प्रेक्षक की तरफ अंधेरा रखता है।

Open book examination system
खुली पुस्तक परीक्षा पद्धति
परीक्षा की एक पद्धति जिसमें शैक्षिक संस्थाओं/ परीक्षा लेनेवाली एजेन्सियों/ विश्वविद्यालयों द्वारा तैयार किए गए प्रश्नपत्रों का एक निर्धारित समय में उत्तर देने के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान पाठ्यपुस्तकों तथा अन्य संदर्भ-सामग्री के प्रयोग की अनुमति होती है।

Open classroom
मुक्त कक्षाकक्ष
1. शिक्षण का एक अपरंपरागत उपागम जिसमें एक ही कक्षा-कक्ष में छात्रों को विशिष्ट विषयों के विभिन्न कार्यपरक क्षेत्रों में अध्ययन की सुविधा होती है। 2. शिक्षा के प्रति एक नम्य अभिवृत्ति जिसमें अध्यापन की शैली अनौपचारिक तथा व्यष्टि सापेक्ष होती है।


logo