(1) चाक्षुष उद्दीपक का लघुकालिक बिंब।
(2) चाक्षुष निवेश का अल्पकालिक संग्रहण।
Iconic mode (pictorial representation)
चित्रात्मक विधि
ब्रूनर द्वारा प्रतिपादित एक संप्रत्यय जिसमें किसी संकल्पना को पूर्णतः परिभाषित किए बिना उसके संक्षिप्त बिंब अथवा चित्रण का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए शिशु द्वारा खिलौने की जानकारी के लिए उसका चित्र ही यथेष्ट है।
Identical element theory
समरूप तत्व सिद्धांत
थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित एक सिद्धांत जिसमें किसी दूसरी स्थिति में सीखना प्रारंभिक सीखने की स्थिति के समान कारक अथवा समान तत्वों के अनुपात में सुगम तथा सरल हो जाता है। समान कारक अथवा तत्व विषयवस्तुओं, प्रक्रियाओं, तथ्यों, क्रियाकलापों, अभिवृत्तियों, प्रविधियों अथवा सिद्धांतों का रूप ले सकते हैं।
Illuminative evaluation
प्रबोधक मूल्यांकन
मूल्यांकन की एक शैली जिसमें मूल्यांकन की अभिव्यक्ति पूर्व निश्चित परीक्षणों से प्राप्त परिमाणात्मक आंकड़ों के स्थान पर तात्कालिक प्रेक्षण एवं अंतरोदृष्टि पर आधारित वर्णनात्मक सूचना के द्वारा की जाती है। इसमें अधिगम प्रक्रिया तथा व्यक्ति के विभिन्न पक्षों के बारे में समीक्षात्मक एवं विश्लेषणात्मक विवरण दिया जाता है।
immanent justice
अंतवर्ती न्याय
बालकों के नैतिक विकास के संदर्भ में पियाजे द्वारा प्रयुक्त एक पद। इसके अनुसार छोटे बच्चे यह मानते हैं कि गलत काम करने का एक स्वाभाविक परिणाम दंड है। इसलिए दंड प्राप्ति नितांत अनिवार्य है।
implicit behaviour
अंतर्निहित व्यवहार, अव्यक्त व्यवहार
वे प्रतिक्रियायें जिनका स्पष्ट रूप से प्रत्यक्षण संभव नहीं है। इन्हें सूक्ष्मग्राही यंत्रों द्वारा अंकित किया जा सकता है। व्यवहारवाद के अनुसार कल्पना. चिंतन, स्वप्न, मानसिक द्वंद्व आदि भिन्न-भिन्न प्रकार के अव्यक्त व्यवहार हैं।
inattention
अनवधान
ध्यान का किसी ऐसे विषय पर केन्द्रित होना, जिस पर उस समय अपेक्षित नहीं है जैसे कक्षा में पढ़ते समय कक्षा से बाहर किसी वस्तु को देखने अथवा मन में अन्य विषय पर सोचने लगना।
incident method (process)
घटना विधि, प्रसंग विधि
केस अध्ययन में वास्तविक घटना का उपयोग। यह दो प्रकार से किया जा सकता है। पहले में अध्ययनकर्ता के सन्मुख केस के संबंध में किसी घटना अथवा प्रसंग का संक्षेप प्रस्तुत किया जाता है। दूसरे तरीके में अध्ययनकर्ता समूह के समक्ष जीवन की किसी यथार्थ घटना का वर्णन करता है। जिसका उत्तर देने के लिए पूरा समूह प्रयत्न करता है। तत्पश्चात् उनके उत्तरों की तुलना जीवन की वास्तविक घटनाओं से की जाती है।
Incoherent speech
असंसक्त वाक्
अभिव्यक्त विचारों में आपसी संबंध न रखनेवाला वाक् जो अत्यधिक संवेग अथवा मानसिक अव्यवस्था की स्थिति का प्रतीक होता है।
Independent work period
स्वतंत्र कार्य समय
प्राथमिक कक्षा के किसी एक समूह के कार्य संलग्न होने के कारण शेष बच्चों के लिए नियोजित एक समयावधि। इसमें बच्चों में आत्मनिर्भर बनने और स्वाभाविक सामाजिक परिस्थितियों में आदतों तथा कौशलों का विकास करने के अवसर प्राप्त होते हैं।