logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Handedness
हस्त प्राधान्य
हस्तपरक क्रियाओं में किसी एक हाथ का अधिक उपयोग। इसके अनुसार व्यक्ति दो प्रकार के हो सकते हैं दक्षिण हस्तक या वाम हस्तक। अपवादस्वरूप कुछ व्यक्ति उभय हस्तक भी होते हैं।

Head-mouth orientation
शिरोमुख अभिविन्यास
शिशु द्वारा चेहरे पर होने वाले स्पर्श उद्दीपन की ओर सिर को घुमाया जाना तथा उद्दीपक वस्तु को पकड़ने के लिए मुख खोलना।

Health education
स्वास्थ्य शिक्षा
शिक्षा का एक पक्ष जिसमें स्वास्थ्य, स्वास्थ्य अभ्यासों तथा अभिवृत्तियों से संबंधित तथ्य और प्रमाणित सामग्री प्रस्तुत की जाती है।

Hidden curriculum
परोक्ष पाठ्यचर्या
औपचारिक पाठ्यचर्या का ऐसा पक्ष जिसके मूल में सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक आदि संदर्भों में निहित शिक्षकों की मान्यताएं और मूल्य तथा विद्यार्थियों की प्रत्याशाएँ होती हैं। इसकी अभिव्यक्ति औपचारिक, अनौपचारिक क्रियाविधियों द्वारा तो होती ही है पर विशेषतया सूक्ष्म संकेतों, चेष्टाओं आदि के द्वारा की जाती है।

Hierarchical structure
सौपानिक संरचना
सांख्यिकी में कारक विश्लेषण में प्रयुक्त संकल्पना। जिसका आशय सहसंबंध आधात्री की पंक्तियों तथा स्तंभों के समानुपातिक होने पर उसकी विशेषता से है। इस प्रकार की दत्त सामग्री में सहसंबंध एक सामान्य कारक (जी) के कारण होता है।

Hilgard's paradigm
हिलगर्ड प्रतिमान
हिलगर्ड द्वारा प्रतिपादित प्रतिमान जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में प्रचलित क्रियाओं में अनुसंधान और विकास के संदर्भ में छह चरणों को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है। ये चरण इस प्रकार हैं :- (1) शैक्षिक उपयुक्तता सहित सीखने पर अनुसंधान। (2) स्कूल में पढ़ाए जाने वाले मानविकी तथा अन्य विषयों में किए जाने वाले अनुसंधान। (3) स्कूल आयु के बच्चों को प्रयोग-विषयों तथा स्कूल विषय की सामग्री मानकर किया गया अधिगम अनुसंधान। (4) कुछ चुने हुए अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ विशेष प्रयोगशाला में किए जाने वाले विद्यालयी अधिगम पर प्रत्यक्ष अनुसंधान। (5) सामान्य कक्षाओं में अध्यापक विशेष के साथ पहले किए गए अनुसंधानों के परिणामों का प्रयोग। (6) व्यापक प्रयोग के लिए सामग्री का संकलन तथा उसके समर्थन और अपनाए जाने के लिए कार्यक्रम का विकास।

High educated teaching manpower
उच्च शिक्षित अध्यापक जनशक्ति
विश्वविद्यालय की डिग्री प्राप्त व्यक्ति जो विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अनुसंधान संस्थाओं में अध्यापन कार्य करते हैं। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापनेतर कार्य करने वाले वे प्रशासक आदि भी सम्मिलित है जिन्हें अध्यापन का अनुभव है।

Higher mental process
उच्चतर मानसिक प्रक्रियाएं
चिंतन, समस्या समाधान अथवा तर्कना जैसे संज्ञानात्मक पक्षों से संबंधित प्रक्रियाएं। इनमें कल्पना करना, संप्रत्यय को परिभाषित करना, विभेदन करना, सामान्यीकरण करना, निष्कर्ष निकालना, विश्लेषण करना आदि सम्मिलित हैं।

Home making education
गृह-निर्वहन शिक्षा
विद्यालय स्तर पर दिए गए शिक्षण तथा संगठित अनुभवों का एक कार्यक्रम जो विद्यार्थियों को निजी तथा परिवार से संबंधित समस्याओं का समाधान करने तथा घर के उत्तरदायित्वों को वहन करने के योग्य बनाता है।

Home practice (home science)
परिवार अभ्यास
गृह विज्ञान की शिक्षा की अवधि में सैद्धांतिक रूप से सीखे हुए ज्ञान और कौशलों का घर की स्वाभाविक स्थिति में व्यावहारिक प्रयोग।


logo