logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Gagne's signal learning
गेने संकेत अधिगम
गेने द्वारा प्रयुक्त एक पद जो पावलव तथा वाटसन द्वारा प्रतिपादित क्लासिकीय अनुकूलित अनुक्रिया का समानार्थी है। उसमें उद्दीपन प्रतिस्थापन का स्वरूप इस प्रकार होता है कि प्राणी एक संकेत अथवा उद्दीपन के प्रति एक सामान्य अनुक्रिया करना सीख जाता है।

Game model of the class room
कक्षा का खेल प्रतिरूप
कक्षा शिक्षण का खेल रूप में प्रयुक्त एक पाठ प्रतिरूप। यह खेल अध्यापक के प्रश्न का विद्यार्थी द्वारा उत्तर दिए जाने की प्रतीक्षा अवधि के घटने-बढ़ने से उत्पन्न प्रभावों से संबंधित होता है। इस खेल में एक ओर अध्यापक और दूसरी और विद्यार्थियों के बीच संरचनात्मक निर्देश, प्रक्रियाओं का वर्णन, परिवर्तनों पर सुझाव, पारस्परिक प्रश्नोत्तर एवं तर्क और प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन करते हुए पाठ का विकास किया जाता है।

Gender free education
लिंग भेद मुक्त शिक्षा
स्री, पुरूष समानता पर एक विचार, जिसमें शिक्षा क्षेत्र में पूर्वाग्रहों का परिहार किया जाता है। इस प्रकार की शिक्षा में कार्य क्षेत्र, यौनाचार संहिता, चाल ढ़ाल, वोलचाल, पहनावा, अधिगम प्रतिरूप, व्यक्तिगत संबंधों तथा सर्जनशीलता आदि क्षेत्रों में लड़के और लड़कियों में भेद नहीं किया जाता है। इसमें पाठ्यचर्या, पाठ्यक्रम, पाठ्य पुस्तकों तथा क्रियाकलापों आदि में बल प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से स्रीपुरूष समानता पर दिया जाता है।

Genderized education
लिंग भेद आधारित शिक्षा
रूसो द्वारा प्रतिपादित एक संप्रत्यय जिसके अनुसार समाज में पुरूषों और स्रियों में जैविक, सांस्कृतिक, सामाजिक आदि अंतरों का ध्यान रखते हुए शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। ये अंतर प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से पाठ्यचर्या, पाठ्यक्रम, पाठ्य पुस्तकों तथा अन्य शैक्षिक क्रियाकलापों आदि में परिलक्षित होते हैं।

Gender sensitive strategy
लिंग भेद विरोधी नीति
एक संकल्पना जिसके अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में लिंग-भेद के कारण पड़नेवाले प्रभावों का निरंतर मूल्यांकन किया जाता है। यह इस धारणा पर आधारित है कि भिन्न-भिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में लिंग भेद पूर्वाग्रह को दूर करने के लिए समय- समयपर विरोधी नीतियां अपनाई जानी अपेक्षित हैं।

Generalised growth curve
बहु विभा वृद्धि वक्र
1. विविध शारीरिक विभाओं तथा संरचनाओं की वृद्धि के वक्रों का सम्मिश्र जिससे व्यक्ति की समग्र वृद्धि का वर्णन किया जा सकता है। 2. एक समूह की वृद्धि की सामान्य विशेषताओं को दर्शानेवाला वक्र।

Generalising inferences
सामान्यानुमान
अनेक विछिन्न प्रेक्षणों का सार प्रस्तुत करने वाले कथन। इनके दो परिपूरक प्रयोजन हैं। पहला आधार सामग्री को बोधगम्य तथा सरलता से स्मरण रखने योग्य बनाने के लिए संक्षिप्त करना और दूसरा इस सार कथन में उन तत्वों का भी समावेश करना जिनका प्रेक्षण नहीं किया गया है।

Generation gap
पीढ़ी अंतराल
1. शिक्षा के क्षेत्र में एक ओर विद्यार्थियों तथा दूसरी ओर अध्यापकों, अभिभावकों के बीच पीढीयों में आयु, सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों, नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक धारणाओं में अंतर के कारण उत्पन्न समस्याएं तथा उनका समाधान करने का प्रसास। 2. एक प्रकार का अनुरूपण खेल जिसका प्रयोग किशोर विद्यार्थियों के लिए किया जाता है। उसमें संज्ञान पर बहुत कम बल दिया जाता है। परिचर्चा प्रविधियों द्वारा किशोर प्रौढ़ों तथा युवाओं के बीच उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। परिणामस्वरूप उनके अंतर वैयक्तिक संबंध अधिक सहज हो जाते हैं।

Genetic epistemology
विकास ज्ञानमीमांसा
विकास ज्ञानमीमांसा का मुख्य सिद्धांत यह है कि बोध पहले से विद्यमान वास्तविकताओं की मात्र खोज की बजाए निरंतर संरचनात्मक रूप से निर्मित होता है। बुद्धि का काम क्रियाओं का आभ्यंतरीकरण, निष्पादन तथा समन्वयन होता है।

Graded approach
सोपानवत् उपागम
अध्यापन की एक विधि जिसमें नई विषयवस्तु उत्तरोत्तर कठिन चरणों में प्रस्तुत की जाती है। सामान्यतः प्रारंभिक चरण सीखनेवालों के लिए सरल और सुगम होते हैं।


logo