किसी परीक्षण चर के अन्य चरों से सहसंबंध का अध्ययन करके उस परीक्षण के विभिन्न अवयवों की पहचान करने की एक व्यवस्था। इसमें अन्वेषक एक व्यक्ति समूह को अनेक परीक्षण देता है और उनके प्राप्तांकों और विभिन्न प्राप्तांक सहसंबंधों की सांख्यिकीय ढ़ंग से व्याख्या करके यह पता लगाने का यल्न करता है कि अमुक परीक्षण से अनेक विशिष्ट योगताओं का विशिष्ट माप संभव है या नहीं, परीक्षणों में कुछ संशोधन करके कुछ अन्य गौण योग्यताएं भी मापी जा सकती हैं या नहीं। वह उसके द्वारा विभिन्न परीक्षणों में अलग-अलग नाम की एक ही सी योग्यता के मापने से उत्पन्न भ्रांतियों को भी दूर करने की कोशिश करता है।
Factorial design technique
कारक अभिकल्प प्रविधि
प्रयोग की एक योजना जिसमें एकल चर डिज़ाइन की अपेक्षा एक से अधिक प्रयोगात्मक कारकों का एक साथ मूल्यांकन किया जाता है। उदाहरण के लिए प्रयोगकर्ता द्वारा एक ही प्रयोग में पठन गति पर चार चरों-पाठ्य सामग्री के मुद्रण के आकार, स्याही के रंग, विधा तथा शैली के प्रभाव का अध्ययन एक साथ किया जाता है।
Faculty rank
संकाय पद
किसी विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय में किसी अध्यापक की अपने सहकर्मियों के बीच सापेक्ष स्थिति जैसे आचार्य, उपाचार्य, व्याख्याता, डीन, विभागाध्यक्ष आदि।
Family life income pattern (simulation game)
पारिवारिक जीवन-आय प्रतिरूप (अनुरूपण खेल)
एक प्रकार का अनुरूपण खेल जिसमें पारिवारिक आय के प्रतिरूप को परिवार के लिए बजट बनाने पर केंद्रित किया जाता है। विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया में धन जमा करने, प्रबंध निवेश तथा ब्याज आदि से संबंधित समस्याओं को सुलझाना होता है। यह इस धारणा पर आधारित है कि विद्यार्थी व्यावहारिक रूप से की गई क्रियायों के द्वारा अधिक प्रभावी ढंग से सीखता है।
farm-home employment
खेत-घर रोजगार
खेतिहर परिवारों में ऐसे रोजगार जिसमें खेती के साथ घरेलू उद्योग तथा गृहणियों के कार्य सम्मिलित होते हैं, जैसे पशुपालन, वनरोपण, मछलीपालन, चटाई बुनना, उपले थापना, पापड़ बनाना आदि।
Feedback
प्रतिपुष्टि
संतांत्रिकी से ली गई एक संकल्पना जिसमें निर्गत सूचना के प्रतिफल का, भविष्य के आगत को नियमित करने में प्रयोग किया जा सकता है। शिक्षा में इसका आशय उन सुझावों से है जो किसी छात्र-अध्यापक को उसके शिक्षण अभ्यास के संबंध में दिए जाते हैं। यह संकल्पना प्रायः प्रोग्रामित सीखने तथा अध्यापन मशीनों के विकास में भी व्यापक रूप से प्रयोग की जाती है।
Feedback, aughmented
परिवर्धित प्रतिपुष्टि, परिवर्धित फीडबैक
मुख्य रूप से शारीरिक प्रशिक्षण में प्रयुक्त होनेवाला पद। प्रतिपुष्टि के दो व्यापक वर्ग हैं; निष्पादन के विषय में ज्ञान तथा परिणाम के विषय में ज्ञान। प्रशिक्षक प्रायः इस स्थिति में होता है कि प्रशिक्षार्थी अथवा प्रशिक्षार्थियों के बीच निष्पादन अथवा परिणामों से संबधित सूचना में वृद्धि कर सके।
Feedback, delayed
विलंबित प्रतिपुष्टि, विलंबित फीडबैंक
वह प्रतिपुष्टि जो अनुक्रिया के तत्काल पश्चात न देकर कुछ अंतराल के बाद दी जाए। इसका उपयोग प्रायः हकलाने के उपचार में किया जाता है।
Feedback, intrinsic
अंतरभूत प्रतिपुष्टि, अंतरभूत फीडबैंक
वह प्रतिपुष्टि जो विद्यार्थियों द्वारा विषय-वस्तु के प्रचालन अथवा उसको संसाधित करने के परिणामस्वरूप होती है। इसकी अभिव्यक्ति विषय वस्तु प्रदर्शन में परिवर्तन के रूप में होती है।
ये परिवर्तन पुनर्वलित तथा अभिप्रेरणात्मक होते हैं और प्रभावी अधिगम को प्रोत्साहित करते हैं। यह उस प्रतिपुष्टि से भिन्न है जो अधिगम सामग्री से इतर है जैसे अध्यापक द्वारा प्रशंसा अथवा उत्तम ग्रेड दिया जाना।
Feedback, kinesthtetic
गति संवेदी 'प्रतिपुष्टि ' गति संवेदी फीडबैक
वह प्रतिपुष्टि जिसमें गति जनित संवेदना निहित होती है। इसमें सामान्यतः प्रयोग विषय दृष्टि द्वारा प्रदत्त विवरणों के अतिरिक्त अन्य प्रतिपुष्टि स्रोतों का उपयोग करने के लिए विवश होते हैं।