पारिस्थितिक संतुलन के संदर्भ को ध्यान में रखते हुए अध्ययन के उद्देश्यों का निर्धारण तथा पाठ्यचर्या विकास और तदनुसार अध्यापन।
Economic theory (vocational motivation)
अर्यलाभ सिद्धांत
व्यावसायिक अभिप्रेरण का एक सिद्धांत जिसके अनुसार व्यक्ति केवल उसी व्यवसाय को चुनता है जिससे उसे अधिकाधिक आर्थिक लाभ पहुंचने की संभावना है।
Economies of scale
अकारिक मितव्ययता
एक संप्रत्यय जिसके अनुसार छोटे विद्यालयों की अपेक्षा बड़े विद्यालयों में प्रति छात्र लागत कम होती है, तथा छोटे विद्यालय की अपेक्षा बड़े विद्यालय में अतिरिक्त छात्र भरती करने पर विद्यालय व्यय में वृद्धि कम होगी। ऐसी स्थिति में छोटे विद्यालय व्यय में वृद्धि कम होगी। ऐसी स्थिति में छोटे विद्यालयों की अपेक्षा बड़े विद्यालय को विस्तृत करना अधिक सस्ता होता है।
Educational administration
शैक्षिक प्रशासन
1. शिक्षा संस्थाओं के प्रशासन के उन पक्षों का निदेशन, नियंत्रण तथा प्रबंध जो शिक्षण प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित होते हैं।
2. उपर्युक्त पक्षों से संबंधित विश्वविद्यालय में निर्धारित एक विषय क्षेत्र।
Educational conservatism
शैक्षिक रूढ़िवाद
1. शिक्षा के प्रति एक दृष्टिकोण जिसके अनुसार औपचारिक शिक्षा पद्धति एक विशिष्ट बौद्धिक वर्ग का एकाधिकार है। इस वर्ग ने ही इस पद्धति का निर्माण किया है और उस पर अपने नियमों और नतिक मूल्यों को लादा है।
2. पारंपरिक शिक्षा सिद्धांतों एवं कार्यक्रमों के लिए अतिशय आसक्ति के कारण शिक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यक्तियों में परिवर्तनों के प्रति विरोध की भावना।
Educational planning
शैक्षिक आयोजना
विद्यार्थियों और अध्यापकों की संख्या के साथ-साथ शैक्षिक व्यय का पूर्वानुमान करने का विधिवत प्रयत्न तथा शिक्षा के विभिन्न स्तरों के बीच संसाधनों का कुशलतापूर्वक विनिधान अथवा बंटवारा।
Educational policy
शिक्षा नीति
आधारभूत लक्ष्यों के निर्धारण एवं उनकी पूर्ति के लिए किए जानेवाले निर्णयों को दिशा प्रदान करनेवाली व्यापक कार्य योजना।
Educational praxis
शैक्षणिक अनुशीलन
एक विचार जिसके अनुसार अध्यापन और अधिगम ऐसे क्रियाकलाप है जिसमें मानव समग्र रूप से सम्मिलित होते हैं। उन्हें इस क्रियाकलाप का आंशिक भाग नहीं माना जा सकता। ये क्रियाकलाप विमर्शपूर्ण होते हैं जिसमें अध्यापन तथा अधिगम के उद्देश्यों तथा विधियों का बोध सन्निहित है।
Educational prognosis
शैक्षिक पूर्वानुमान
विद्यार्थियों की संभाव्य प्रगति, अधिगम उपलब्धि, सफलता तथा समायोजन का भविष्य कथन। यह अनेक शैक्षिक चरों के वैज्ञानिक मापन और मूल्यांकन पर आधारित होता है। उसका मुख्य उद्देश्य ऐसी सूचना प्राप्त करना है जो विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा उपबोधन में उपयोगी सिद्ध हो सके।
Educational quotient (EQ) (educational ratio)
शैक्षिक लब्धि
शैक्षिक आयु को वास्तविक आयु से भाग करके तथा उसे 100 से गुणा करके प्राप्त लब्धि जो समान आयु के विद्यार्थियों की औसत उपलब्धि की तुलना में एक छात्र की उपलब्धि को दर्शाती है।