logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Dangerous parallel (simulation game)
घातक समानांतर (अनुरूपण खेल)
एक अनुरूपण खेल जिसमें विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय निर्णय तथा उसके परिणामों का अनुभव एक प्रयोगशाला में कराया जाता है जैसे छह काल्पनिक देशों को दो छोटे सीमांत देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करना है अन्यथा विश्वयुद्ध का सामना करना होगा। भाग लेनेवाले शिखरस्थ नेताओं की भूमिका निभाते हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपने राष्ट्रीय संसाधनों का आबंटन करना पड़ता है और साथ ही युद्ध की संभावना को समाप्त करना होता है। इस खेल में भाग लेनेवाले न केवल उच्च सरकारी नेतृत्व का ज्ञान प्राप्त करते हैं बल्कि लक्ष्यों के विश्लेषण के अभ्यास तथा संचार कौशलों के विकास का अवसर प्राप्त करते हैं।

Data bank
दत्त सामग्री बैंक
अध्ययनों एवं आंकड़ों का एक संग्रह जिसमें भावी अनुसंधानकर्ताओं के प्रयोग के लिए एकत्रित सूचना दृश्य श्रव्य टेप, प्रतिलेखों तथा माइक्रोफिल्मों में उपलब्ध होती है।

Data retrieval chart
आधार सामग्री उपयोजन चार्ट
हिल्डा टाबा द्वारा प्रस्तावित दत्त सामग्री के प्रदर्शन हेतु निर्मित एक चार्ट। सामान्यतः यह अध्यापक द्वारा तैयार किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्यीकरण, तुलना, व्याख्या तथा पूर्वानुमान की प्रक्रिया का संवर्धन करना है।

Dead dimension hypothesis
निश्चेष्ट विभा प्राक्कल्पना
युग्म उपागम का उपयोग करके परीक्षण सांख्यिकी की गणना करने की एक प्राक्कल्पना। बहुविभाओं वाली तालिका में जब एक निश्चेष्ट विभा पर तालिका निष्प्रभावी हो जाती है तब प्रश्न यह होता है कि कोई सूचना लुप्त हो गई है अथवा नहीं।

Decentralization, education
शिक्षा विकेंद्रीकरण
शिक्षा प्रशासन एवं संगठन की ऐसी व्यवस्था जिसमें अधिकार और नियंत्रण को किसी एक केंद्र में सीमित न करके क्षेत्रीय, स्थानीय अथवा विभागीय इकाई अथवा उप इकाइयों में वितरित किया जाता है। इसमें स्थानीय स्थिति, आवश्यकताओं, आकांक्षाओं आदि के अनुकूल शिक्षा का प्रबंध किया जा सकता है। इससे शिक्षा के कार्य में उससे संबंधित अधिकाधिक व्यक्तियों की सहभागिता का लाभ प्राप्त होता है।

Decile rank
दशमक कोटि
किसी चर के माप के बारंबारता वितरण के समान आवृतिवाले दस भागों की क्रमसूचक संख्या। उदाहरण के लिए दशमक एक = शतमक दस तथा दशमक चार = शतमक चालीस।

Decision oriented research
निर्णयमुखी अनुसंधान
निर्णयकर्ता अथवा निर्णयकर्ताओं को उचित निर्णय लेने के लिए आवश्यक सूचना अथवा दत्त सामग्री उपलब्ध कराने की दृष्टि से की गई जाँच। सामान्यतः इसमें अनुसंधानकर्ता के क्रियाकलाप निर्णय लेने वालों की अपेक्षाओं अथवा आवश्यकताओं के संदर्भ में परिभाषित होते हैं।

Deemed university
डीम्ड विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय के समान अकादमिक स्थिति तथा अधिकार प्राप्त ऐसी शैक्षिक संस्था जो विधायिका द्वारा अधिनियमित न होने पर भी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम के उपबंधों के अनुसार भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय स्तर के कार्य के लिए मान्यताप्राप्त है।

Deformalisation of education
शिक्षा का निःऔपचारिककरण
शिक्षण की ऐसी व्यवस्था जिसकी संरचना तथा कार्यक्रम में लचीलापन होता है। इस प्रकार की शिक्षा का क्रियान्वयन वैकल्पिक पाठशालाओं, बहुइकाई पाठशालाओं तथा व्यक्तिगत रूप से निर्धारित शिक्षण के द्वारा होता है। इस प्रकार की शिक्षा में स्व-अधिगम केंद्र, कार्य अध्ययन योजनाएं तथा खुला विश्वविद्यालय संगठन जैसी सुविधाएं होती हैं। किन्तु वे निर्धारित अधिगम लक्ष्यों की ओर निर्देशित होती हैं।

Delayed conditioning
विलंबित अनुकूलन
अनुकूलित और अननुकूलित उद्दीपनों को साथ-साथ न देकर कुछ क्षणों के अंतराल से देने पर होनेवाला अनुकूलन।


logo