भिन्न संस्कृतियों को समझने के लिए एक अनुरूपण खेल, जिसमें भाग लेनेवालों को दो भिन्न विचारधाराओं के आधार पर दो समूहों में विभाजित किया जाता है। उदाहरणार्थ एक समूह मित्रतापूर्ण तथा आरामतलब और दूसरा परिश्रमी तथा महत्वाकांक्षी। इन समूहों की संस्कृति को समझने के लिए सदस्यों का परस्पर आदान - प्रदान होता है। इस खेल का उद्देश्य संस्कृति को समझने तथा भिन्न जीवन शैली का निरीक्षण करने का अनुभव प्राप्त करना है।
Balwadis/anganwadis
बालवाड़ी/ आंगनवाड़ी
भारतवर्ष में समाकलित बालविकास योजना को क्रियान्वित करने के लिए एक संदर्भित केंद्र। इसमें कार्यरत अभिभावकों तथा सामाजिक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों को विद्यालय पूर्व शिक्षा देने, दिन में उनकी देखभाल करने तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों को चलाने की व्यवस्था होती है। इन केंद्रों में माता-पिता के लिए भी कार्यक्रम होते हैं। जैसे पोषण भोजन, बच्चों को पालने, निजी स्वास्थ्य तथा पर्यावरण, स्वच्छता एवं परिवार कल्याण आदि की शिक्षा दी जाती है।
bank stopping
बैंक स्टापिंग
जीवनपर्यंत शिक्षा के संदर्भ में प्रयुक्त एक पद। यह इस विचार पर आधारित है कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन काल में विशेष अवधि की शिक्षा पाने का सामान अधिकार है। यह अवधि एक प्रकार से बैंक में जमा खाते के समान है। जिससे वह अपनी परिस्थिति के अनुसार सुविधापूर्वक निकाल सकता है।
Battery of test
परीक्षण माला
मानकीकृत कुछ परीक्षणों का समूह जिनका प्रयोग चयन, निदेशन आदि के लिए किया जाता है। कभी कभी शिथिल अर्थ में इसका प्रयोग अमानकीकृत परीक्षण समूह के लिए भी किया जाता है।
Beginning teacher programme
प्रारंभिक अध्यापक कार्यक्रम
नए अध्यापकों को शाला के विभिन्न कार्यकलापों में समायोजित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम। इसका आयोजन विभिन्न अनुवर्ती संस्थाएं जैसे शिक्षा प्रसार सेवा, राज्य शिक्षा निदेशालय, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान आदि करती हैं।
Behaviour
व्यवहार
साहचर्यवादी सिद्धांतकारों के अनुसार उद्दीपन-अनुक्रिया संबंधों का एक संग्रह। संज्ञानात्मक सिद्धांतकारों के अनुसार व्यक्ति और उसके पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के फलस्वरूप होनेवाले प्रात्यक्षिक परिवर्तन का अर्थपूर्ण परिणाम।
Behavioural control
व्यवहार नियंत्रण
जनसाधारण के व्यवहार का प्रौद्योगिकी द्वारा नियंत्रण तथा अनुकूलन। इसमें प्रौद्योगिकी प्रापक अपनी सहमति प्रकट किए बिना अनजाने में ही इसका शिकार हो जाता है।
Behavioural objectives
व्यवहारपरक उद्देश्य
शिक्षण के उत्पाद का व्यवहार रूप में वर्णन। शिक्षा के सामान्य उद्देश्यों की प्राप्ति की कसौटी यह है कि वे छात्रों में केवल कोरे सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर उनके दृश्य व्यवहार में परिलक्षित हो।
Behaviour analysis
व्यवहार विश्लेषण
अध्यापक के कक्षा व्यवहार से संबंधित अध्ययन। इसके लिए अनेक विधियाँ प्रयुक्त की जाती हैं। जैसे कलैन्डर का कक्षा अन्योन्य-क्रिया विश्लेषण।
Behaviouristic chaining
व्यवहारात्मक श्रृंखलाबद्धता
गैगने द्वारा प्रतिपादित एक संप्रत्यय जिसके अनुसार व्यक्ति के उद्दीपन और उसके प्रति अनुक्रिया के एक सेट में संबंद्धता स्थापित हो जाने पर एक श्रृंखला बन जाती है। भविष्य में समान उद्दीपन उपस्थित होने पर वह समान अनुक्रिया करता हैं। यह श्रृंखलाबद्धता गत्यात्मक अथवा शाब्दिक हो सकती है। इसकी स्थापना के लिए उद्दीपन और उसके प्रति की गई अनुक्रिया के पश्चात् अंत्य संतोष की प्राप्ति आवश्यक है।