logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

validity
वैधता
किसी मापन उपकरण की अभीष्ट चर के मापन को सामर्थ्य। परीक्षण का वह गुण जिसमे वह उसी चर का मापन करता है जिसका मापन करना अभीष्ट् था।

validity co-efficient
वैधता गुणांक
अ- किसी विशेष परीक्षण के प्राप्तांकों तथा कसौटी प्राप्तांको के बीच सहसंबंध गुणांक। आ- कसौटी परिवर्त तथा एक या अधिक स्वतंत्र परिवर्तों के बीच सहसंबंध गुणांक।

variance
प्रसरण
परिवर्तता का एक माप। यह मानक विचलन का वर्ग होता है।

variation
परिवर्तन, विविधता
अ- एक ही जाति के विभिन्न सदस्यों में किसी गुण में महत्वपूर्ण भेद। आ- (सांख्यिकी के संदर्भ में ) एक श्रेणी के मध्यमान से विचलन। इ- (जैविक अर्थ में ) किसी जीव अथवा जाति में परिवेशिक स्थितियों अथवा आनुवंशिकता आदि के कारण विविधता।

varied response
विविध अनुक्रिया
समस्यापूर्ण परिस्थिति में अनुक्रियाओं की श्रृंखला जिसमें एक अनुक्रिया की दूसरी अनुक्रिया से बहुत कम समानता हो। एक दूसरे से भिन्न होते हुए भी ये एक ही समस्या से संबंधित होती हैं।

vector
सदिश, वेक्टर
वह मात्रा जिसमें परिमाण और दिशा दोनों होते हैं। एक निर्दिष्ट मात्रा जिसकों वाण से व्यक्त किया जा सकता है। वाण की लम्बाई और दिशा चर की गति और दिशा का द्योतक होती है; दो परीक्षणों को दो सदिशों से व्यक्त किया जा सकता है, इसमें लम्बाई परीक्षणों के प्रसरणों के बराबर होती है तथा कोणीय पृथक्करण सहसंबंधों को व्यक्त करते हैं, न्यूनकोणों से उच्च सहसंबंध और समकोण से शून्य सहसंबंध का प्रतिनिधित्व होता है।

verbal faculty
वाक् शक्ति
बोलने की नैसर्गिक अथवा अर्जित योग्यता।

verbal formulation
शाब्दिक संविन्यास
व्यक्ति द्वारा भिन्न-भिन्न शब्दों अथवा विविध वाक्य विन्यास का अपनी कथित भाषा में व्यवस्थापन।

verbalism
वाचिकता, शाब्दिकता
अ- शब्दों का अर्थ जाने बिना उनका प्रयोग करना। आ- शब्दों को सुनकर और पढ़कर पहचानना। इ- विचार की अपेक्षा शब्दों का आधिक्य।

verbal test
शाब्दिक परीक्षण
कोई परीक्षण जिसमें प्रश्नोत्तरों का आधार लिखित या उच्चारित भाषा हो।


logo