logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

under graduate
पूर्व-स्नातक
उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त छात्र जिसने अभी तक अपने पढ़ाई के क्षेत्र में स्नातक स्तर की किसी भी प्रकार की कोई भी उपाधि प्राप्त न की हो।

ungraded class
अश्रेणीकृत कक्षा
अ- कक्षा जिसमें छात्रों को प्रशिक्षण उनकी वैयक्तिक योग्यता के आधार पर दिया जाता हो ताकि वे अपनी-अपनी गति से कार्य कर सकें। योग्य छात्र अधिक तेजी से और मन्दबुद्धि छात्र धीमी गति से अपना पाठ्यक्रम पूरा कर लेते है। आ- ऐसी कक्षाएं जिनका श्रेणीकरण छात्रों की योग्यता के आधार पर किया गया हो न कि किसी श्रेणीकृत पाठ्यक्रम के आधार पर। इ- मंद बुद्धि छात्रों को उचित तथा सहस्तर तक लाने के लिए ली जाने वाली कक्षा।

ungraded school
श्रेणी रहित विद्यालय
विभिन्न आयु वर्गों, क्षमताओं और सफलताओं के छात्रों को एक साथ भर्ती कर उनकी योग्यताओं के आधार पर वैयक्तिक प्रशिक्षण प्रदान करने वाला विद्यालय। ऐसे विद्यालयों में प्रायः एक ही अध्यापक होता है। सामान्यतः छात्रों का वर्गीकरण श्रेणियों में नहीं किया जाता।

unified curriculum
एकीकृत पाठ्यचर्या
शैक्षिक कार्यक्रम जिसमें ज्ञान की विभिन्न शाखाओं को संतुलित शिक्षा के उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रणालीबद्ध रूप से व्यवस्थित किया जाता है।

unique factor
अनुपम कारक, अद्वितीय कारक
परीक्षणों की माला में से किसी परीक्षण के विशिष्ट और त्रुटि कारकों का संयोजन।

unitary university
ऐकिक विश्वविद्यालय
दे. residential university

unit plan
इकाई योजना
मॉरिसन द्वारा चलाई गयी संगठन या प्रशिक्षण की एक योजना जिसमें सारा कार्य बड़ी-बड़ी इकाइयों में विभाजित कर दिया जाता है। इसमें अधिन्यास बहुत लम्बे-लम्बे होते हैं यह पद्धति दैनिक पाठ योजना की पद्धति से भिन्न है। दे. मॉरिसन प्राणाली।

universal education
सर्वजनीन शिक्षा
शिक्षा की वह, प्रणाली जो सभी प्रकार के छात्रों को अवसर प्रदान करे चाहे वह किसी भी जाति, वर्ण, पंथ, लिंग व योग्यता का हो।

university
विश्वविद्यालय
साहित्य, विज्ञान, कला, विधि तथा चिकित्सा आदि विषयों में उच्च स्तर के अध्ययन और अध्यापन के लिए संगठित संस्था जिसमें स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा दी जाती है और जिसे उपाधियां प्रदान करने का अधिकार प्राप्त होता है।

unstable child
अस्थिर बालक
वह बालक जिसकी किसी विशेष उद्दीपन के लिए संवेदनात्मक प्रतिक्रियाएं परिवर्तनशील हों।


logo