logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

tachylogia
क्षिप्रोच्चारिता
मनस्तंत्रिकातापी वाग्दोष जिसमें आवश्यकता से अधिक शीघ्रता से वाक् उच्चारण होते है।

tactual image
स्पर्श-बिंब
वह बिंब जिससे वस्तुओं के स्पर्श की संवेदनात्मक अनुभूति हो।

talking book
बोलती पुस्तक, श्रव्य पुस्तक
नेत्रविहीन छात्रों के लिये दीर्घकाली फोनोग्राफ रिकार्ड जिस पर पूरी पाठ्य-पुस्तक ध्वन्यांकित की जाती हो।

taste discrimination
स्वाद-विवेक
स्वाद-उद्दीपक के प्रकार, तीव्रता और अन्य विशेषताओं को पहचानना।

teacher
शिक्षक, प्राध्यापक
अ-निर्धारित अहर्ताएं रखने वाला व्यक्ति जो सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालय के छात्रों को शिक्षण देता हो। आ- वह व्यक्ति जो अपने बहुमुल्य अनुभव से शिक्षा-क्षेत्र या किसी अन्य क्षेत्र में सम्पर्क आने वाले व्यक्तियों को कुछ सिखाता हो।

teacher assignment
अध्यापक का दत्त कार्य
विद्यालय में अध्यापक को अध्यापन के अतिरिक्त दिया जाने वाला कोई विशेष कार्य अथवा किसी नियत कार्य के लिये उसकी नियुक्ति।

teacher-centric teaching
अध्यापक केन्द्रीत अध्यापन
अध्यापन की एक प्रणाली जिसमें अध्यापक की अधिगम से संबंधित विभिन्न क्रियाओं, उसकी रुचियों, मान्यताओं तथा योजनाओं आदि को प्रमुखता दी जाती है।

teacher counsellor
अध्यापक परामर्शदाता
संकाय का एक सदस्य जिसका दैनिक कार्य छात्रों को अध्यापन के अतिरिक्त शैक्षिक, व्यवसायिक आदि समस्याओं पर परामर्श देने में एक या एक से अधिक घंटे व्यतीत करना हो।

teacher education
अध्यापक शिक्षा
अ- किसी विशेष शिक्षा संस्था के औपचारिक तथा अनौपचारिक क्रियाकलाप तथा अनुभव जो व्यक्ति को शिक्षा व्यवसाय के उत्तरदायित्वों को प्रभावपूर्ण ढंग से निभाने के योग्य बनाते हों। आ- शिक्षा-प्रशिक्षण संस्थान के कार्यक्रम तथा पाठ्यक्रम से संबंधित ज्ञान की एक शाखा।

teacher's association
अध्यापक संघ
अध्यापकों का नियमों के अधीन बनाया गया एक संगठन जिसका उद्देश्य अध्यापकों के हित तथा शिक्षा का संवर्धन हो।


logo