निदर्श द्वारा प्राप्त सांख्यिकी का समष्टि के उस वास्तविक मान से अन्तर, जिसका अनुमान उस सांख्यिकी द्वारा लगाया जाता है।
sand craft
बालुका कर्म
रेत के खिलौने और भिन्न-भिन्न आकृतियाँ बनाने का शिल्प।
scalogram analysis
अनुमाप लेखी विश्लेषण
मापनी आरेख विश्लेषण गटमैन द्वारा प्रतिपादित अभिवृत्ति मापने की वह तकनीक जिसके द्वारा अभिवृत्ति की एकविमीयता और प्रखरता मापी जाती है।
scatter analysis
विकीर्ण विश्लेषण
अ- यह विश्लेषण कि कोई व्यक्ति उपपरीक्षणों में कितने अंक प्राप्त करता है और निर्दिष्ट मानदंडों के अनुसार वह कैसा सिद्ध होता है।
आ- किन्हीं परीक्षण एकांशों पर सह-परीक्षार्थियों और एक विशेष परीक्षार्थी की सफलताओं के बीच के अन्तर का अध्ययन।
इ- विभिन्न उपपरीक्षण प्राप्तांकों के बीच महत्वपूर्ण सहसंबंधों को जानने की चेष्टा।
ई- किसी चर के प्राप्तांकों के प्रसार का अध्ययन।
schematic drawing
अन्वित आरेख, प्रतीकात्मक आरेखण
अ-प्रारम्भिक योजना या प्रारम्भिक खाका।
आ- किन्डरगार्टन और प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा वास्तविकता को समझने की अवस्था से पूर्व काल्पनिक या प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति।
scholar
1. छात्र 2. वृत्तिछात्र 3. विद्वान, शात्रज्ञ, प्राज्ञ, पंडित
1. छात्र या विद्यार्थी, किसी औपचारिक शिक्षा संस्था में विद्याध्ययन करने वाला पंजीकृत व्यक्ति।
2. वह विद्यार्थी जिसको कोई वित्तीय सहायता मिली हो।
3. वह व्यक्ति जिसने लम्बे समय के नियमित परिश्रम से, विशेषकर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर उच्च शैक्षिक अध्ययन में निपुणता प्राप्त कर ली हो। उसे किसी विषय के किसी क्षेत्र विशेष में विस्तृत ज्ञान हो, किसी प्रकार का अन्वेषण करने का कौशल और किसी विशेष विषय-क्षेत्र में विवेचनात्मक विश्लेषण की क्षमता हो।
scholarship
विद्वत्ता, छात्रवृत्ति
अ- किसी विषय में विस्तृत और गहन ज्ञान।
आ- सुपात्र छात्र को उसकी उपलब्धि के लिए अथवा उसे प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दिया जाने वाला पुरस्कार जो प्रायः मुद्रा या निःशुल्क शिक्षण के रूप में होता है।
scholastic aptitude test
शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण
ऐसा परीक्षण जिसके द्वारा विद्यालयी शैक्षिक विषयों को सीख पाने में व्यक्ति की सामर्थ्य और योग्यता का अनुमान लगाया जाता है।
scholastic discipline
विद्यालयी अनुशासन, विद्वत्त मनोचित अनुशीलन, शिक्षा की एक शाखा
अ- वह औपचारिक अनुशासन जो विशेषकर कक्षा में लागू होता है।
आ- संयम, नियम, निग्रह आदि वे सब गुण जो ज्ञानार्जन और चिंतन के किसी विद्यार्थी के व्यवहार में आवश्यक हैं।
इ- उच्च शिक्षा स्तर का कोई विषय।
school
1. विद्यालय, स्कूल 2. सम्प्रदाय, शाखा, विचार पद्धति, शैली
1. क - छात्रों का एक संगठित समूह जो विशेष स्तर का विशिष्ट अध्ययन एक या उससे अधिक अध्यापकों से प्राप्त करता हो, अध्यापकों के साथ-साथ इस संगठन में अन्य कार्यकर्त्ता भी होते है जैसे मुख्याध्यापक और पर्यवेक्षक। यह संगठन किसी एक भवन अथवा कई भवनों में हो सकता है।
ख- विद्यालय संगठन का एक भाग जो एक मुख्याध्यापक के निदेशन के अधीन होता है (विद्यालय भवन से भिन्न ; जिसमें एक से अधिक पाठशालाएं हो सकती हैं )।
ग- ऐसे विश्वविद्यालय का एक बड़ा उपभाग जिसके पाठ्यक्रम में प्रवेश किसी महाविद्यालय में अध्ययन करने के बाद मिलता है। इस स्कूल में पढ़ने के बाद व्यक्ति को तकनीकी, व्यावसायिक अथवा स्नातक उपाधि मिलती है।
2. किसी विषय की एक विशेष विचार-धारा।