आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले शिक्षा संबंधी पाठों की एक पुस्तिका जिससे छात्र-श्रोताओं को प्रसारण सुनने तथा उसका अनुक्रमण करने में सहायता मिलती है। इस पुस्तिका में विषय से संबंधित प्रश्न तथा टिप्पणियों की सूची भी रहती है।
radio script
रेडियो लेख
आकाशवाणी प्रसारण में स्टूडियो से पढ़ी जाने वाली विषय-सामग्री जो पहले से लिखित रूप में तैयार कर ली जाती है।
random activity
यादृच्छिक क्रियाकलाप
अ- नवजात शिशु की क्रियाएं जो किसी प्रेक्षक को अव्यवस्थित तथा उद्देश्यहीन लग सकती हैं।
आ- शरीर के किसी भाग या सम्पूर्ण शरीर की कोई उद्देश्यहीन क्रिया।
randomized method
यादृच्छिकीकरण प्रणाली
विशेष चरों को सांयोगिक रूप से श्रेणियों मे बाँटने की पद्धति।
randomized groups technique
यादृच्छिकीकृत समूह प्रविधि
परीक्षण के लिए एक प्रायोगिक योजना जिसमें व्यक्तियों को ही चुनकर विभिन्न वर्ग बना लिए जाते हैं। प्रायः इन व्यक्तियों का किसी गुण अथवा श्रेणी के अनुसार चयन नहीं किया जाता। इस सम्पूर्ण परीक्षण में कई प्रकार के परीक्षण होते हैं जो समग्र समूह द्वारा न किए जाकर कई समान समूहों द्वारा किए जाते हैं।
random sample
यादृच्छिक नमूना, यादृच्छिक प्रतिदर्श
किसी जन-समूह का वह नमूना जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के चुने जाने की समान सम्भावना रहती हो और किसी व्यक्ति का चुना जाना किसी दूसरे व्यक्ति के चुनाव में बाधक नहीं होता।
rank difference
स्थिति भेद, कोटि भेद
किसी व्यक्ति की दो चरों की स्थितियों में अन्तर। एक ही चर के सन्दर्भ में दो व्यक्तियों की स्थितियों में अंतर।
rank order
स्थिति क्रम, कोटि क्रम
एक समूह में एक व्यक्ति की सापेक्षिक स्थिति अथवा दिए जाने वाले अंक जो उसे अन्य व्यक्तियों के सापेक्ष में दिए जाते हैं। उच्च अंक प्राप्त व्यक्ति जो प्रथम श्रेणी में रखा जाता है तत्पश्चात उससे कम अंक प्राप्त करने वाले को दूसरी श्रेणी में। इसी प्रकार समूह के प्रत्येक व्यक्ति को क्रमवार श्रेणियों में विभाजित किया जाता है।
rating scale
निर्धारण मापनी
एक माप-उपकरण जिसके द्वारा छात्र के किसी गुण, अभिवृत्ति तथा विषय विशेष में उपलब्धि का विभिन्न श्रेणियों में मूल्यांकन किया जाता है। इस उपकरण में पूरी मापनी को कई सूत्रों (जैसे 3, 5, 7) में विभाजित किया जाता है।
rational learning
विवेचात्मक अधिगम
ऐसे नए कौशल सीखना या ऐसी जानकारी प्राप्त करना जो तर्क संगत प्रतिमानों के अनुरूप हो और जिसमें विचारों तथा संकल्पनाओं के परस्पर नए संबंधों की खोज पर अधिक बल दिया जाता हो।