logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

quadrant
चतुर्थांश, चतुरस्र
किसी समतल पर एक दूसरे को काटने वाली लंब रेखाओं अथवा कक्षों से जो चार खंड प्राप्त होते हैं उनमें से कोई एक।

qualifying examination
अर्हता परीक्षा
उपलब्धि तथा अभिक्षमता परीक्षण माला जिसमें सफल होकर ही कोई विशेष व्यवसाय अथवा व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश प्राप्त कर सकता है।

quantified data
परिमाणित दत्त
किसी विशिष्ट उपयुक्त परिवर्त के बारे में एकत्रित सूचना जो संख्या अथवा मात्रा के रूप में प्रदर्शित की गई हो।

quarterly examination
त्रैमासिक परीक्षा, तिमाही परीक्षा
किसी सत्र के आरम्भ होने से तीन महीने के पश्चात् या अर्धवार्षिकी परीक्षा से पहले होने वाली परीक्षा।

questionnaire
प्रश्नावली, प्रश्नमाला
किसी विशेष विषय को दृष्टि में रख कर बनाए गए लिखित प्रश्नों की सूची। यह सूची कई विद्यार्थियों को एक साथ दी जाती है और इसमें प्रश्नों के उत्तर के लिए जगह भी छोड़ी जाती है। प्रायः मानकीय अध्ययन तथा विचारों और अभिवृत्तियों के माप के लिए इसका निर्माण किया जाता है।

quintile
पंचमक
अंकित चर के स्केल (पैमाने) पर लगे चार बिन्दुओं में से एक बिन्दु जिससे वह पैमाना पाँच बराबर भागों में विभक्त हो जाता है तथा प्रत्येक में आवृत्ति का बीस प्रतिशत भाग रहता है।

quiz
कूट प्रश्न, प्रश्नोत्तरी, प्रश्नोत्तर परीक्षा
अ- जो पाठ नया-नया पढ़ाया गया है या जो काम नया-नया पूरा किया गया है उसकी ग्राह्यता को समय-समय पर मापने का एक छोटा परीक्षण। आ- कक्षेतर ज्ञान के विषय में पूछे जाने वाले प्रश्न। इस पद्धति का प्रयोग मनोरंजन आदि के लिए भी किया जाता है।

quotient
लब्धि, भागफल
दो संबंधित आयु-मापनी में किसी छात्र की सापेक्षिक स्थिति का संख्यात्मक सूचक जो प्रायः एक आयु को दूसरी आयु से विभाजित कर प्राप्त किया जाता है।


logo