1. वस्तुनिष्ठ शिक्षण साधन 2. वस्तुप्रतीकात्मक शिक्षण- साधन
कक्षा में विषय को बोधगम्य बनाने के लिए दृश्य और श्रव्य वस्तुएं - जैसे चार्ट, मानचित्र, चलचित्र, लेखाचित्र, जिससे छात्र अमूर्त संप्रत्यय को सरलता से समझ सके।
objective methods
वस्तुनिष्ठ प्रणाली
अनुप्रयोग, अध्ययन, अध्यापन तथा जांच की एक प्रणाली जो निश्चित आँकड़ों पर आधारित हो तथा व्यक्तिगत मत या पूर्व नियोजित धारणाओं से पूर्णतः मुक्त हो। इस प्रणाली में विषयवस्तु का वैज्ञानिक और संख्यात्मक ब्यौरा दिया जाता है और विषय की सत्यता की परख की जा सकती है।
objective test
वस्तुनिष्ठ परीक्षण
वह परीक्षण जिसमें प्रत्येक प्रश्न के बनाने के साथ उसका एक यथार्थ उत्तर निश्चित कर लिया जाता है। इसमें 'हां या नहीं', 'सही शब्द चुनो', 'पूर्ण करो' आदि प्रश्न होते हैं। परीक्षार्थी को इसमें से सही या सबसे अधिक उपयुक्त उत्तर चुनकर किसी चिन्ह द्वारा बताना होता है। सही उत्तरों की तालिका के अनुसार अंक दिए जाते हैं और जो उत्तर तालिका के अनुसार सही न हो उसके लिए कोई अंक नहीं दिया जाता।
object teaching method
वस्तु शिक्षण प्रणाली
प्राथमिक स्कूल शिक्षण प्रणाली जो- पाठ्य पुस्तकों पर आधारित न होकर वास्तविक वस्तुओं और स्थितियों के अध्ययन पर आधारित होती है। इसमें मौखिक रूप से शिक्षा दी जाती है और पाठों का आयोजन सावधानी से किया जाता है। प्रेक्षण और जांच के लिए छात्रों का उत्साह इस शिक्षण की विशेषता है। इसका उद्देश्य है कि विद्यार्थी स्वयं, चीजों को देखे, परखे और उनके बारे में सोच-विचार या सवाल जवाब करे।
observation
प्रेक्षण
1. वर्णनात्मक अथवा परिमाणात्मक दत्त सामग्री को प्राप्त करने के लिए अपनाई गई पद्धति जिसमें परिस्थितियों या क्रियाओं का निरीक्षण किया जाता है।
2. सूक्ष्म और विश्लेषणात्मक दृष्टि; निदेशित प्रत्यक्षण जिसके लिए अपेक्षित क्षमता अर्जित करनी होती है, इसकी आवश्यकता इसलिए होती है कि व्यक्ति अपनी संवेदना को व्यक्त करना चाहता है, अपनी धारणाओं को स्पष्ट करना चाहता है और चीजों को याद रखना चाहता है।
observational data
प्रेक्षणमूलक दत्त सामग्री
व्यक्ति अथवा व्यक्ति-समूह के व्यवहारपरक क्रिया-कलापों की जाँच से प्राप्त दत्त सामग्री। यह आधार सामग्री जिन परिस्थतियों में प्राप्त की जाती है वह प्रेक्षण के प्रयोजन के अनुसार संरचित या असंरचित हो सकती है।
observational method
प्रेक्षण प्रणाली
अ- शिशुओं के व्यवहार का सही विश्लेषण करने वाली विभिन्न तकनीकों या पद्धतियों मे से एक पद्धति। इसकी मुख्य विशेषता यह है कि इसमें मात्र शिशु का ही निरूपण किया जाता है और निरूपित तथ्यों का पूर्ण वृत्त रखा जाता है। व्यवहार का अभिलेख प्राप्त करने के लिए विशिष्ट तकनीक और उपकरण जैसे चार्ट, पार्श्व दृष्टि पट्ट, गुप्त स्वचालित चलचित्र, कैमरे और आवाज भरने के यंत्र प्रयोग में लाए जाते हैं।
आ- किसी भी तथ्य के प्रेक्षण द्वारा दत्त सामग्री के संकलन करने की विधि।
observational study
प्रेक्षणमूलक अध्ययन
वह अध्ययन जिसमें आधार सामग्री एकत्रित करने के लिए प्रत्यक्ष प्रेक्षण का प्रमुख स्थान होता है (इसका प्रयोग प्रायः जटिल परिस्थितियों के लिए होता है जैसे एक समूह में बालकों का अध्ययन); इसका स्वरूप अनुदैर्ध्य हो सकता है व्योंकि इसमें एक विशेष अवधि के अन्तर्गत बार बार निरीक्षण किया जाता है। परन्तु सामान्यतः इसका स्वरूप मानकीय होता है।
observational schedule
प्रेक्षण-तालीका
प्रेक्षण द्वारा दत्त सामग्री एकत्रित करने के लिए बनाई गई सारणी।
observer
प्रेक्षक
अ- किसी वस्तु अथवा घटना का सूक्ष्मता से प्रत्यक्ष निरीक्षण करने वाला व्यक्ति जो उसका यथार्थ विवरण प्रस्तुत कर सके।
आ- अन्तर्निरीक्षणात्मक प्रेक्षण करने वाला व्यक्ति।