logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

make believe
कृतक विश्वास
ऐसा व्यवहार जिससे यह लगे कि वर्तमान स्थिति वैसी नहीं है जैसी कि वास्तविकता में होती है।

make up class
संपूरक कक्षा
कक्षा कार्य में पिछड़ जाने वाले छात्रों के लिए विशेष कक्षा व्यवस्था जिससे वे अपनी कमियों को पूरा कर सकें और कक्षा के छात्रों के समान प्रगति कर सकें।

maladjustment
कुसमायोजन
दैनिक परिवेश की अपेक्षाओं को पूर्ण करने में असफलता; व्यक्ति की वह स्थिति जिसमें वह भौतिक, सामाजिक अथवा व्यवसायी परिवेश से सामंजस्य न कर सके।

manipulative skill
कौशल
मशीनों और यांत्रिक उपकरणों को संचालित करने, उनसे संबंधित कार्य की योजनाएं बनाने, नई प्रक्रियाओं को खोज निकालने और मशीनों द्वारा वस्तुओं का निर्माण करने, उनके आकार में परिवर्तन और संशोधन करने या उनको नया रूप देने में व्यक्ति की दक्षता।

manual alphabet
हस्त मुद्राक्षर, हस्त संकेताक्षर
संचार का एक माध्यम जिसमें अक्षरों को अंगुलियों की भिन्न-भिन्न स्थितियों और मुद्राओं के द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है। प्रायः बधिर छात्र इस प्रकार के संकेतों द्वारा परस्पर वार्तालप करते हैं।

manual dexterity
हस्त निपुणता
व्यक्ति में हाथ के कार्य सफलतापूर्वक करने की क्षमता।

manuscript writing
अलंकृत लेखन
एक प्रकार की लिखाई जिसमें अक्षर जुड़े हुए न होकर पृथक-पृथक मुद्रण के अक्षरों की भाँति लिखे जाते हैं।

marginal group
उपांत समूह, सीमांत समूह
ऐसा व्यक्ति समूह जिसकी संस्कृति किसी क्षेत्र की संस्कृति से मूलतः भिन्न होते हुए भी उसके निकटतम हो।

mark
अंक, चिन्ह, नम्बर, लक्षक
अ- किसी मान के आधार पर विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषयों में छात्र की सफलता का निर्धारित स्तर। आ- वस्तुपरक परीक्षण में किसी उत्तर को प्रदर्शित करने का निशान।

marking
नम्बर देना, नम्बर डालना, निशान लगाना, चिन्ह लगाना, चिन्हित करना
विद्यालय में छात्रों की उपलब्धियों, क्रियाकलापों और अन्य विशेषताओं का शिक्षक द्वारा मूल्यांकन किया जाना और छात्र या माता-पिता को सूचित करने के लिए मूल्यांकन को अंकों, प्रतिशत आदि में अभिव्यक्त करना।


logo