logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

game
1. खेल 2. आखेट
1. निश्चित नियमों के अनुसार संगठित खेल क्रियाएं। ये क्रियाएं प्रतियोगिताओं के आधार पर प्रायः संगठित की जाती हैं। इनमें दल भावना, आत्म नियत्रण, विशिष्ट कौशलों के साथ-साथ प्रत्यक्षीकरण, निर्णयशक्ति तथा साहस आदि चारित्रिक गुणों के विकास का अवसर मिलता है तथा शारीरिक व्यायाम और मनोरंजन भी होता है। 2. वन्य पशुओं-पक्षियों आदि का शिकार।

general course
सामान्य पाठ्यक्रम
अ- एक प्रकार का समन्वेषी पाठ्यक्रम जिसमें अध्ययन विषय की सामग्री मूलतः सूचनात्मक तथा वर्णनात्मक होती है। विदेशी भाषा के सामान्य पाठ्यक्रम में उस भाषा की उत्पत्ति विकास, प्रकृति, सामाजिक संस्था के रूप में भाषा, आदि अध्ययन के विषय होते हैं। आ- किसी विषय के प्राथमिक ज्ञान का पाठ्यक्रम। इ- वह पाठ्यक्रम जो सभी छात्रों के लिये निर्धारित हो।

general education
सामान्य शिक्षा
(अ) ऐसी सामान्य शिक्षा जो सभी सामान्य पुरुषों और स्त्रियों को मिलनी चाहिये। आ- व्यक्ति के जीवन में आने वाली व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं मे सामंजस्य से प्राप्त शिक्षा। सामान्य शिक्षा का उद्देश्य मन का परिष्कार कर उसका संसार से सामंजस्य स्थापित करना होता है। इ- विशेष शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों का अन्य आधारभूत विषयों की आधारभूत शिक्षा जैसे विज्ञान के छात्रों को इतिहास, साहित्य आदि की तथा साहित्य के छात्रों को सामान्य विज्ञान की शिक्षा।

general intelligence
साधारण बुद्धि
व्यक्ति का परिवेश से समायोजन करने तथा संबंधों का निरूपण करने, अमूर्त चिंन्तन करने की सामान्य योग्यता या क्षमता।

generosity error
उदारता त्रुटि
एक अनुमाप पर सभी व्यक्तियों की योग्यताओं का लगभग समान तथा उचित से कुछ ऊँचा स्थान निर्धारित करने की प्रवृति जो निर्धारकों में प्रायः देखी जाती है।

gifted child
प्रतिभाशाली बालक
अ- वह बालक जिसकी मानसिक आयु अपने आयु वर्ग के अनुपात में औसत से बहुत अधिक हो अथवा ऐसा बालक अपने आयु के बालकों से साधारण अथवा विशेष योग्यता में श्रेष्ठ होता है। आ- संगीत कला या किसी अन्य क्षेत्र में अत्यधिक योग्यता रखने वाला बालक।

governing board
संचालन मंडल
चुने हुए अथवा मनोनीत सदस्यों का एक मंडल जो एक या कई शैक्षिक संस्थाओं के कार्यों के नियंत्रण और प्रबन्ध का उत्तरदायी हो और मूलतः संस्थाओं की नीति निर्धारित करता हो।

government aid
राजकीय सहायता
किसी विद्यालय, संस्था या पुस्तकालय आदि को चलाने के लिये सरकार द्वारा दी गयी वित्तीय सहायता।

gradation
श्रेणीकरण, क्रम स्थापन
अ- श्रेणी या स्तर के अनुसार आधार सामाग्री के क्रम निर्धारण करने की प्रक्रिया। आ- पठन सामग्री की कठिनता, अन्य सामग्री से संबंध और योजित कार्यक्रम में निर्धारित स्थान के अनुसार व्यवस्थापन और प्रस्तुतीकरण। इ- विद्यालय में छात्र को विशेष ग्रेड में रखने की प्रक्रिया। ई- छात्रों को योग्यतानुसार क्रम में रखने की व्यवस्था।

graded school system
श्रेणीकृत विद्यालय पद्धति
अ- विद्यालय की यह पद्धति जिसमें छात्रों को उनकी निष्पत्ति के आधार पर विभिन्न श्रेणियों अथवा समूहों में विभाजित किया जाय। आ- वह पद्धति जिसके अनुसार पठन सामग्री का श्रेणीकरण उसकी कठिनता, प्रकृति आदि के साथ छात्र की योग्यता और रुचि के आधार पर किया जाता है।


logo