अ- एक प्रणाली जिसमें दो या दो से अधिक प्रणालियों का सामंजस्य बिठाने का प्रयत्न किया जाता है।
आ- विदेशी भाषाएं पढ़ाने की एक प्रणाली जिसमें अभिव्यक्ति के साथ-साथ कौशलों तथा तकनीकों को विकसित करने के लिए मुक्त अभिव्यक्ति प्रणाली और प्रत्यक्ष प्रणाली का सामंजस्य बिठाने का प्रयत्न किया जाता है।
economic education
आर्थिक शिक्षा
आधुनिक जीवन की आर्थिक संरचना के ज्ञान, विवेचन और अवबोधन की वृद्धि के उद्देश्य से दी जाने वाली शिक्षा। इसमें व्यवसाय, उपभोक्ता और वितरण कर्ता के संबंध में शिक्षा के साथ-साथ अर्थशात्र, बैकिंग, वित्त तथा विदेश व्यापार आदि की शिक्षा भी दी जाती है।
educand
शिक्ष्य
छात्र तथा विद्यार्थी के लिए सामान्य शब्द। साधारणतः वह व्यक्ति जो शिक्षा प्राप्त कर रहा हो।
education
1. शिक्षा 2. शिक्षाशास्त्र
1. क- वे प्रक्रियाएं जिनके माध्यम से व्यक्ति के शारीरिक, बौद्धिक, भावात्मक और सामाजिक आदि सभी पक्षों का विकास होता है।
ख- सामाजिक प्रक्रिया जिससे लोगों पर वातावरण का निर्वाचित और नियंत्रित प्रभाव पड़े। व्यक्ति सामाजिक रूप से सक्षम हो सके और उसके व्यक्तित्व का अधिकतम विकास हो सके।
2. शिक्षा जो औपचारिक और अनौपचारिक ढंग से अध्यापक वर्ग तैयार करे। सामान्यतः वह तकनीकी शिक्षा जो अध्यापक बनने के लिए उच्चतर शिक्षा संस्थानों में विशिष्ट वर्गीकृत और व्यावसायिक, पाठ्यक्रमों के माध्यम से दी जाती है। यह शिक्षा सामान्यतः शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र का इतिहास, पाठ्यचर्या, शिक्षा की विशेष और सामान्य प्रणालियों, प्रशासन और पर्यवेक्षण आदि से संबंधित होती है।
educational ability profile
शैक्षिक योग्यता परिच्छेदिका
किसी छात्र की योग्यताओं, उपलब्धियों और व्यक्तिगत विशेषताओं का रेखीय चित्रण।
educational broadcast
शैक्षिक रेडियो प्रसारण
अ- विद्यार्थियों के लिए आकाशवाणी द्वारा प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रम।
आ- आकाशवाणी द्वारा प्रस्तुत कोई ऐसा व्यापक कार्यक्रम जिसका मुख्य उद्देश्य शैक्षिक संदेश देना हो। ये कार्यक्रम सामाजिक सांस्कृतिक रूप से शिक्षाप्रद होते हैं।
educational equalization
शैक्षिक समानीकरण
समाज के विभिन्न वर्गों को शिक्षा की सुविधायें इस प्रकार से देना कि उन्हें शिक्षा का समान लाभ मिले और उनके बीच का अंतर कम होता जाए।
educational extension
शैक्षिक विस्तार
विद्यालय परिसर से बाहर विद्यार्थियों तथा नागरिकों के लिए औपचारिक अथवा अनौपचारिक शैक्षिक कार्यक्रम जो दिन में, रात्रि में अथवा रविवार को किया जाता है । उसमें शैक्षिक संस्थानों अथवा सामुदायिक केन्द्रों में कक्षा लगाना, आकाशवाणी कार्यक्रम, दूरदर्शन कार्यक्रम, भाषण, निदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मिलित होते हैं।
educational guidance
शैक्षिक निर्देशन
शिक्षा संस्थानों में, पाठ्यक्रमों, पाठ्यचर्या, पाठ्यविषयों और शैक्षिक जीवन से संबंधित समस्याओं के लिए दिया जाने वाला निर्देशन। यह व्यासायिक, सामाजिक और वैयक्तिक निर्देशन से भिन्न होता है।
educationalist
शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री
वह व्यक्ति जो शिक्षा के सिद्धांत, इतिहास, प्रशिक्षण क्रियाओं का ज्ञाता हो।