Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें।
Cabalism
काबालावाद
यहूदियों के एक मध्ययुगीन रहस्यवादी संप्रदाय का सिद्धांत, जिसके केन्द्र-बिन्दु “काबाला” नाम से प्रसिद्ध कुछ गुह्योपदेश थे।
Caesaropapism
1. राज्याधिधर्मता – 16वीं शताब्दी में इंग्लेंड तथा जर्मनी में राज्य के शासक की धार्मिक मामलों में श्रेष्ठता के लिए प्रयुक्त शब्द।
2. राज्याधिधर्मतंत्र – वह शासन-तंत्र जिसमें चर्च राज्य के शासक के अधीन रहकर काम करता है।
Calculation Of Odds
संयोगानुपात-गणना
आगमन तर्कशास्त्र में विषम संयोगों की गणना।
Calculation Of Probability
प्रसंभाव्यता-गणना
आगमन तर्कशास्त्र में प्रसंभाव्यता की गणना।
Calculus Of Logic
तर्ककलन
प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र को दिया गया एक नाम।
Calvinism
कैल्विनवाद
फ्रेंच प्रोटेस्टैंट जॉन कैल्विन (1509-1564) का धार्मिक मत, जो ईश्वर को भौतिक जगत् में होने वाली समस्त घटनाओं का केन्द्र मानता है।
Camenes
कामेनेस
तर्कशास्त्र में न्याय-वाक्य की वह चतुर्थ आकृति जिसका साध्य आधार-वाक्य सर्वव्यापी विधायक (A), पक्ष आधार-वाक्य सर्वव्यापी निषेधक (E), इनसे प्राप्त निष्कर्ष भी सर्वव्यापी निषेधक (E) होता है।
उदाहरण : सभी राजा मनुष्य हैं ; – A
कोई भी मनुष्य घोड़ा नहीं है ; – E
∴ कोई भी घोड़ा राजा नहीं है। – E
Camestres
कामेस्ट्रेस
तर्कशास्त्र में न्याय वाक्य की तरह द्वितीय आकृति जिसका साध्य आधार-वाक्य सर्वव्यापी विधायक (A), पक्ष आधार-वाक्य सर्वव्यापी निषेधक और निष्कर्ष भी सर्वव्यापी निषेधक (E) होता है।
उदाहरण : सभी मनुष्य मर्त्य हैं; – E
कोई भी परी मर्त्य नहीं है; – E
∴ कोई भी परी मनुष्य नहीं है। – E
Cardinal Sins
मुख्य पाप
वे दुष्कर्म जो व्यक्ति के नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास में मुख्य रूप से बाधक हैं तथा व्यक्ति को पतन की ओर ले जाते हैं।
Cardinal Virtues
मुख्य सद्गुण
सभी सद्गुणों के आधारभूत सद्गुण। विशेषतः यूनानियों के अनुसार, ये चार सद्गुण : न्याय, मिताचार, साहस और प्रज्ञान।
Carnal Sin
दैहिक पाप
इन्द्रिय उपभोग।
Carpenter Theory
काष्ठशिल्पी-सिद्धांत, कारू सिद्धांत्
वह सिद्धांत कि ब्रह्मांड का निर्माण किसी शिल्पी (विश्वकर्मा) ने उसी प्रकार किया है जिस प्रकार एक बढ़ई एक कुर्सी को बनाता है।
Cartesianism
देकार्तवाद
फ्रैंच दार्शनिक देकार्त (1596-1650) तथा उनके अनुयायियों का तर्कबुद्धिवादी दर्शन जिसमें संशयात्मक प्रणाली को अपनाया गया है, “मैं सोचता हूँ” इस अंतः प्रज्ञा के आधार पर आत्मा का अस्तित्व सिद्ध किया गया है, कुछ प्रत्ययों को सहज माना गया है, तथा आत्मा और भौतिक द्रव्य के द्वैत को स्वीकार किया गया है।
Case Of Conscience
किंकर्तव्यविमूढ़ता
वह कठिन स्थिति जिसमें व्यक्ति यह निर्णय नहीं कर पाता कि धर्म क्या है और अधर्म क्या, कर्तव्य क्या है और अकर्तव्य क्या।
Cashability (Of Concepts)
उदाहार्यता
अर्थक्रियावादी सिद्धांत में प्रयुक्त शब्द। इसके अनुसार वह संप्रत्यय जो संप्रेषण के पश्चात् अपने लिए या दूसरे के लिए उपयोगी है।
Cash Value
उदाहरण मूल्य (तर्क शास्त्र)
विलियम जैम्स ने अपने अर्थक्रियावादी सिद्धांत को समझाते हुए इस पद का प्रयोग किया है। उनके अनुसार किसी भी विचार का अर्थ और उसकी सत्यता इस बात पर निर्भर करती है कि उसका हमारे जीवन में व्यावहारिक मूल्य क्या है।
Casual Coincidence
आकस्मिक अनुरूपता
घटनाओं का बिना किसी कारणात्मक संबंध के एक साथ घटना तथा बढ़ना।
Casualism
आकस्मिकतावाद, यादृच्छवाद
वह सिद्धांत जो वस्तुओं की उत्पत्ति को आकस्मिक मानता है।
Casuist
धर्मसंकटमीमांसक
समस्याजनक परिस्थितियों में नीति और धर्म के सिद्धांतों को लागू करके कर्तव्य निर्धारित करने में निपुण व्यक्ति।
Casuistry