Urdu-Hindi Shabdkosh (UP Hindi Sansthan)
U P Hindi Sansthan
शब्दकोश के परिचयात्मक पृष्ठों को देखने के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें
Please click here to view the introductory pages of the dictionary
ल
–
लअआब (لعاب)
अ. वि.- बाज़ीगर, मदारी, कौतुकी।
लअल [ल्ल] (لعل)
अ अव्य.- शायद, स्यात्, कदाचित्।
लअस (لعس)
अ. पुं.- होठों की लालिमा।
लआली (لعالی)
अ. पुं.- लूलू’ का बहु., मुक्तावली, बहुत से मोती।
लइब (لعب)
अ. पुं.- खेल, क्रीड़ा, खेल-गूद।
लईक़ (لئیق)
अ. वि.- योग्य, क़ाबिल; शिष्ट, तमीज़दार।
लईन (لعین)
अ. वि.- जिस पर ला’नत भेजी गयी हो, धिक्कृत।
लईम (لئیم)
अ. वि.- वह कंजूस व्यक्ति जो न स्वयं खा सके न दूसरे को खिला सके।
लईमुत्तब्य (لئیم الطبع)
अ. वि.- जिसकी प्रकृति बहुत ही तुच्छ हो; जो स्वभाव से न स्वयं खा सके न किसी को खिला सके।
लउम्रक (لعمرک)
अ. अव्य.- शपथ का एक प्रकार, तुम्हारे प्राणों की शपथ।
लऊक़ (لعوق)
अ. पुं.- ऐसी औषध जो चाटकर खायी जाय, चटनी, अवलेह।
लक़ [क्क़] (لق)
अ. पुं.- बे बालों का, सफाचट।
लक [क्क] (لک)
अ. पुं.- कूटना, चूरा करना; मारना, पीटना।
लक [क्क] (لک)
फा. पुं.- मूर्ख, बेवक़ूफ़; लाक्षा, लखा, एक प्रसिद्ध गोंद।
लक़त (لقط)
अ. वि.- भूमि पर पड़ी बुई वस्तु, उठाई हुई; बीनी हुई, चुनी हुई।
लकद (لکد)
फा. स्त्री.- लात, दुलत्ती।
लकद (لکد)
अ. पुं.- मैल जमना, किसी स्थान का मैला होना।
लकदकोब (لکد کوب)
फा. वि.- दुलत्ती मारनेवाला, लतयाव करनेवाला।
लकदकोबी (لکد کوبی)